Ballia News : सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया

बलिया। बांसडीह-बलिया मार्ग पर शिवरामपुर चट्टी से बकवा तक बन रही करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डाली जा रही पिच इतनी कमजोर है कि वह हाथ से ही उखड़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य दो दिन पहले ही शुरू हुआ है, लेकिन शुरुआती चरण में ही कई स्थानों पर पिच उखड़ने लगी है और सड़क की सतह पर गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उनका कहना है कि यदि शुरुआत में ही यह स्थिति है तो बरसात के मौसम में सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी और सरकारी धन की बर्बादी होगी।

यह भी पढ़े - ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। वर्षों से जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नई सड़क बनने से राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानक के अनुसार कार्य होने पर ही निर्माण दोबारा शुरू होने दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेगा। यदि इसके बाद भी गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में पुष्पराज सिंह गोलू, वकील सिंह, तेजप्रताप सिंह, अविनाश सिंह, सोमू सिंह, कुंदन सिंह, अमृत सिंह, राजू सिंह, धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.