Ballia News : घाघरा नदी में मिला चार दिन से लापता बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के वशिष्ठ नगर निवासी धूपन यादव (66) का शव सोमवार को घाघरा नदी में उतराया मिला। वह पिछले चार दिनों से लापता थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, धूपन यादव 4 जुलाई की शाम से लापता थे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रेवती थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़े - नवविवाहिता के कमरे में मिला विवाह कराने वाला अगुवा, पति ने बाहर से बंद किया दरवाजा; पुलिस कर रही जांच

सोमवार को फतेह राय के टोला के सामने घाघरा नदी में एक शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने बैरिया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, चौकी प्रभारी अवनीश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान धूपन यादव के रूप में की।

बैरिया थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गुमशुदगी से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.