बलिया: सीएचसी सीयर में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से हमला, बचाने पहुंची बेटी भी घायल

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज कराने पहुंचे एक युवक ने अपने 55 वर्षीय ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंची पुत्री भी हमले में घायल हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मलेरा गांव निवासी हीरालाल की पुत्री वंदना (34) की शादी फरसाटार निवासी बसंत से हुई है। परिजनों का आरोप है कि बसंत शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वंदना शनिवार को अपने मायके मलेरा आ गई थी।

यह भी पढ़े - Ballia News : प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, घंटों मशक्कत के बाद उतरा

आरोप है कि रविवार को बसंत मलेरा पहुंचा और वंदना पर हंसिया से हमला करने का प्रयास किया, हालांकि वह बाल-बाल बच गई। इस दौरान बसंत को भी कुछ चोटें आईं। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई थी। वंदना के अनुसार, पुलिस ने मामले को पति-पत्नी का आपसी विवाद मानते हुए घायल बसंत को उपचार के लिए सीएचसी सीयर भेज दिया।

आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान बसंत अचानक आक्रामक हो गया और अपने ससुर हीरालाल के पेट में चाकू घोंप दिया। पिता को बचाने के प्रयास में वंदना के हाथ में भी चाकू लग गया, जिससे वह घायल हो गई।

हमले में गंभीर रूप से घायल हीरालाल को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके पेट में गहरा घाव होने के कारण आंतरिक रक्तस्राव हो रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद मौजूद लोगों ने आरोपी बसंत को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उभांव थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सीएचसी सीयर में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से हमला, बचाने पहुंची बेटी भी घायल बलिया: सीएचसी सीयर में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से हमला, बचाने पहुंची बेटी भी घायल
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज...
बलिया: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
बलिया: चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप समेत ₹1.44 लाख बरामद
शिवपुरी में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल इकोसिस्टम, अदाणी डिफेंस करेगी 2,500 करोड़ रुपये का निवेश
शिवपुरी में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल इकोसिस्टम, 2,500 करोड़ का निवेश करेगा अदाणी समूह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.