राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, अवैध खनन पर एफआईआर और वाहन सीज करने के निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेतर राजस्व विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग की वसूली संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। वहीं, खनन विभाग द्वारा 15 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली पर विभाग के कार्यों की सराहना की। हालांकि बेल्थरारोड और बैरिया तहसील क्षेत्रों में खनन राजस्व वसूली में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का खनन न होने पाए। अवैध खनन के मामलों में सघन जांच कर एफआईआर दर्ज कराने और संबंधित वाहनों को तत्काल सीज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बैरिया के सब-रजिस्ट्रार को शोकॉज नोटिस जारी करने तथा बेल्थरारोड के सब-रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में रसड़ा मंडी के संचालन पर भी जिलाधिकारी ने असंतोष जताया। उन्होंने बेल्थरारोड और रसड़ा के तहसीलदारों को मंडी व्यवस्था की नियमित निगरानी कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा परिवहन निगम, रोडवेज, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग तथा नगर पालिका परिषद बलिया में भी राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.