UP News In Hindi: बलिया में हाईवे किनारे सूटकेस में मिला कंकाल, कई टुकड़ों में काटा है शव, पुलिस छानबीन में जुटी

यूपी के बलिया में हाईवे किनारे एक खेत में लाल रंग के बंद पड़े ट्राली बैग से ककांल बरमाद हुआ है. इस कंकाल के साथ ही टुकड़ों में सड़ी-गली मांस भी मिला है. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की ओर से शव के गले में पड़ी माला और कपड़े को देखकर कहा जा रहा है कि यह लाश 15-16 वर्ष की किशोरी की है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव के कई हिस्सों में टुकड़े किए, फिर बैग में भरकर यहां फेंक दिया गया है. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. इधर, बैग में लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

बैग खोलते ही उड़ गए सभी के होश

दरअसल बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दया छपरा-प्रसाद छपरा के बीच NH-21 के पास के खेतों के बगल में झाड़ियों में पड़ें एक बैग से बुरी तरह दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद दिल्ली के श्रद्धा कांड के शक पर किसानों ने बैरिया पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग को खोला, तो उसके होश उड़ गए. बैग में कई टुकड़ों में सड़ी-गली शव मिला. शव के कई हिस्सों की हड्डियां तक दिखाई दे रही थी. ट्राली बैग में रखे सड़े हुए शव का बाल से लोगों ने अनुमान लगाया कि यह किसी महिला की शरीर हो सकती है. पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए और कई साक्ष्य इकट्ठा किए. वहीं शव को परिक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है. बहरहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बता दें कि कुछ दिनों पहले भी सोनभद्र-चंदौली की सीमा पर एक ऐसी ही लाश पुलिस को सूटकेस में मिली थी, जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है.

यह भी पढ़े - स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापेमारी में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

मिसिंग केस को लेकर हो रही जांच- एसपी एस आनंद

वहीं इस मामले में एसपी एस आनंद ने कहा कि मौके का निरीक्षण किया गया है. बैग में सिर्फ कंकाल बचा है. इससे स्पष्ट नहीं हो रहा है कि शव पुरुष या महिला का है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी स्पष्ट होगा. शव करीब-करीब 15 दिन पुराना लग रहा है. जिले के साथ ही तटवर्ती बिहार क्षेत्र में भी मिसिंग को लेकर जांच की जा रही है. एसपी ने आशंका जताते हुए कहा कि बैरिया बिहार के सटा हुआ इलाका है. इसलिए ऐसा भी हो सकता है कि किसी ने वहां हत्या की हो, इसके बाद इस शव को कई दिनों तक रखने के बाद यहां फेंक दिया हो. साथ ही आसपास के कई इलाकों में लोगों को सूचना दी गई है.

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.