Ballia पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर, कार पर लदा पांच लाख का गांजा बरामद

Ballia News : सदर कोतवाली व बांसडीहरोड की संयुक्त पुलिस टीम ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने एक अम्बेसडकर कार में छिपाकर रखे गये 35 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत लगभग 5 लाख है। वहीं, 4500 रुपये नकद व एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह व थानाध्यक्ष बांसडीहरोड राजकपूर सिंह की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर टघरौली मोड़ से श्यामनरायन यादव पुत्र सूबेदार यादव (निवासी आमघाट, थाना बांसडीह रोड, बलिया) तथा सुनील कुमार पुत्र राम प्रसाद (निवासी गौशलाजनपुर, थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अभियुक्त अनिल यादव (निवासी घोरौली बाजार, थाना बांसडीह रोड, बलिया) भाग निकला।

यह भी पढ़े - बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कार से 35 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे अवैध गांजा को कार से बिक्री के लिए मऊ, आजमगढ़ व गाजीपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्करों को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में पाबंद कर न्यायालय चालान कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.