- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई और उसके बाद अफरा-तफरी मच गई...
बलिया में एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई और उसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
बांसडीह, बलिया : बांसडीह-बेरूआरबारी मार्ग पर स्थित मिश्रवलिया पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सूरज व गुड्डू मजदूरी का काम करते थे। रविवार को भी दोनों बाइक से देवडीह गांव में भवन निर्माण में मजदूरी करने गये थे। दोपहर को भोजन अवकाश के दौरान दोनों वहां से ख़ाना खाने की बात कहकर गये थे। किसी कार्य के लिए वह मिश्रवलिया चले गये, जहां जहां से लौटते समय हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। नवविवाहित सूरज की मौत से घर में कोहराम मच गया हैं। चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया तथा घटना पर शोक व्यक्त किया।
