बलिया में संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें, सात का मौके पर निस्तारण

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील बांसडीह में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

अधिकारियों के अनुसार, कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े - हरदोई में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पति को 10 साल की सजा, अदालत ने कहा—विवाह नहीं बचाव का आधार

समाधान दिवस में पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण, अवैध कब्जा, वरासत और गैस वितरण से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। भूमि विवाद के मामलों की संख्या अधिक होने पर जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।

गैस वितरण से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित गैस एजेंसी संचालक को तलब कर कड़ी नाराजगी जताई और जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।

वहीं, सुल्तानपुर निवासी एक शिकायतकर्ता ने फसल काटकर ले जाने का आरोप लगाया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम बांसडीह को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में एसडीएम बांसडीह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.