भोपाल : डॉ. अतुल मलिकराम राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय रणनीतिकार नियुक्त

भोपाल। राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने डॉ. अतुल मलिकराम को संगठन का राष्ट्रीय रणनीतिकार नियुक्त किया है। महासभा ने यह निर्णय उनके सामाजिक दृष्टिकोण और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए लिया है।

महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राघव पटेल और राष्ट्रीय सचिव कैलाश गौर ने नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. मलिकराम का रणनीतिक दृष्टिकोण समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा के अवसर बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े - दो वैश्विक ब्रांड्स से जुड़कर हाउस ऑफ जॉली का दायरा 80 देशों तक विस्तृत

डॉ. मलिकराम ने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को जोड़कर समग्र विकास की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने युवाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि संगठन का फोकस ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ना, महिलाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करना और विभिन्न राज्यों में फैले समाज को एक मंच पर लाना होगा।

डॉ. मलिकराम लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न अभियानों के माध्यम से समाजसेवा से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति का विभिन्न वर्गों ने स्वागत किया 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल : डॉ. अतुल मलिकराम राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय रणनीतिकार नियुक्त भोपाल : डॉ. अतुल मलिकराम राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय रणनीतिकार नियुक्त
भोपाल। राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने डॉ. अतुल मलिकराम को संगठन का राष्ट्रीय रणनीतिकार नियुक्त किया है। महासभा ने यह...
बलिया : अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
मुंबई : सोनी सब लेकर आ रहा है मेगा शो ‘हस्तिनापुर के वीर’, दिखेगी वीरता और मूल्यों की गाथा
मुंबई : अभय वर्मा ने ‘दिलकशी’ की शूटिंग शुरू की, हंसल मेहता-ए.आर. रहमान जैसे दिग्गजों के साथ करेंगे काम
ज़ाइडस लाइफसाइंसेज़ ने भारत में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन लॉन्च किया, नई पेन डिवाइस से इलाज होगा आसान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.