सीयर में शिक्षकों व एसएमसी सदस्यों की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

बलिया। सीयर क्षेत्र में प्रधानाध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सीयर नं.-3 स्थित हरिकेवल प्रसाद सभागार में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुई।

यह भी पढ़े - बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली, विरोधियों को फंसाने की साजिश का खुलासा

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही एसएमसी सदस्यों से विद्यालय विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम में एआरपी राकेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा और कुलदीप यादव ने विद्यालय प्रबंधन, शैक्षिक गुणवत्ता और सामुदायिक सहभागिता पर विचार रखे। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव ने शिक्षकों से अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही।

कार्यशाला में एसएमसी पदाधिकारियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल शर्मा ने किया। आयोजन में कई शिक्षकों और कर्मियों का सहयोग 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.