- Hindi News
- भारत
- जयपुर में खुला यू.एस. पोलो एसोसिएशन का सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्टोर
जयपुर में खुला यू.एस. पोलो एसोसिएशन का सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्टोर
जयपुर : यूनाइटेड स्टेट्स पोलो एसोसिएशन (यूएसपीए) के आधिकारिक ब्रांड यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने राजस्थान में अपने रिटेल विस्तार को मजबूत करते हुए जयपुर में नया फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया है। यह स्टोर जेएलएन मार्ग स्थित होराइजन टॉवर- ज्वेल ऑफ इंडिया में शुरू किया गया है।
महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह रहे मौजूद
लॉन्च समारोह में यू.एस. पोलो एसोसिएशन के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह भी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को शाही विरासत और पोलो संस्कृति से जोड़ दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयपुर उनके दिल के बेहद करीब है और पोलो खेल से जुड़ी कई यादें इस शहर से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि विरासत, खेल और फैशन का यह मेल बेहद खास अनुभव है।
मेंसवेयर और फुटवियर की खास रेंज
स्टोर में ग्राहकों के लिए मेंसवेयर और फुटवियर की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। खासतौर पर ब्रांड की पहचान मानी जाने वाली पोलो शर्ट्स पर विशेष फोकस किया गया है।
यहां ग्राहकों को हल्के समर फैब्रिक्स, लिनेन कलेक्शन, मॉडर्न शैकेट्स, फ्लैट निट्स और रोजमर्रा की स्टाइलिश ड्रेसिंग के कई विकल्प मिलेंगे।
फुटवियर रेंज में कैजुअल स्नीकर्स, स्लिप-ऑन्स, लोफर्स और स्पोर्ट्स शूज़ जैसे विकल्प शामिल हैं, जिन्हें आराम और स्पोर्टी स्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
जयपुर बना ब्रांड के लिए अहम बाजार
यू.एस. पोलो एसोसिएशन इंडिया के सीईओ अमिताभ सूरी ने कहा कि जयपुर ऐसा शहर है, जहां परंपरा और आधुनिकता का शानदार मेल देखने को मिलता है और नया स्टोर उसी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के सबसे बड़े स्टोर और जयपुर में नए रिटेल कॉन्सेप्ट की शुरुआत के जरिए ग्राहकों को पहले से बेहतर और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव देने का प्रयास किया गया है।
ब्रांड के अनुसार, यह लॉन्च भारत के प्रमुख बाजारों में यू.एस. पोलो एसोसिएशन की मजबूत होती उपस्थिति और स्पोर्ट, स्टाइल तथा प्रामाणिकता के मेल को दर्शाता है।
