बलिया में दर्दनाक हादसा: पैर फिसलने से गड्ढे में डूबा मासूम, गांव में शोक

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में शुक्रवार को हृदयविदारक हादसा हो गया। छह वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गायघाट गांव निवासी सलाउद्दीन का छह वर्षीय पुत्र लाली शुक्रवार दोपहर पड़ोस के हमउम्र बालक इरशाद के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से लाली पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। यह देखकर इरशाद घबरा गया और दौड़कर घर पहुंचा तथा परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़े - डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को गड्ढे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि लाली तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता सलाउद्दीन गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद से मां समीना का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.