बलिया : तेजी से चल रहा निर्माणाधीन रेलपुल पर ट्रैक बिछाने का काम, अंतिम दौर में दोहरीकरण

बैरिया, बलिया : जल्द ही मांझी के नए रेलपुल पर मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां दौड़ेगी। 140 वर्ष पुराने रेलपुल से लोगों जल्द ही छुटकारा मिलेगा। जी हां ! हम बात कर रहे हैं पूर्वोत्तर रेलवे के बलिया-छपरा रेलखंड की, जिसका दोहरीकरण का कार्य पिछले सात वर्षों से चल रहा है। एक वर्ष पूर्व ही बलिया से बकुल्हा व मांझी से छपरा तक का दोहरीकरण का कार्य पूरा हो गया था।

मांझी में सरयू नदी पर निर्माणाधीन रेलपुल के एक पाया के निर्माण में इंजीनियरों को काफी दिक्कत आ रही थीं। लगभग 50 मीटर से अधिक पिलर का बोरिंग करने के बाद भी नदी के भीतर कंक्रीट का सतह नहीं मिल पा रहा था, किंतु जुलाई माह में कंक्रीट का सतह मिल गया और पिलर का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया। अब काफी तेजी से रेलपुल पर ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़े - बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

पुल का निर्माण करने वाली कंपनी के इंजीनियर कार्तिक कुमार ने बताया कि नए रेलपुल पर शीघ्र ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रयागराज से छपरा तक उक्त रेलमार्ग के दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। तकनीकी परीक्षण के बाद छपरा से प्रयागराज तक दोनों ट्रैकों पर गाड़ी दौड़ने लगेगी।

इस बाबत पूछे जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द रेलपुल का कार्य पूरा हो जाय और दोनों रेल ट्रैकों पर छपरा से प्रयागराज तक ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाय, इसके लिए रेलवे के सभी अधिकारी गंभीर है। जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने का प्रयास जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.