अपराधियों पर नकेल : बलिया पुलिस ने तैयार की 31 की कुंडली

बैरिया, बलिया : विभिन्न अपराध में सहभागिता करने वाले अराजक तत्वों पर बैरिया पुलिस की निगाह टेढ़ी है। अराजक तत्वों को चिंहित कर पुलिस उनकी कुण्डली तैयार करने में जुटी हुई है। इन अराजक तत्वों पर पेंच कसने व जिला बदर करने के लिए बैरिया पुलिस ने क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान को रिपोर्ट भी भेजी है। 

एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मारपीट, छिनैती, शराब तस्करी, चोरी, व्यभिचार, गुंडागर्दी आदि अपराध करने वाले 31 अराजक तत्वों को चिन्हित किया गया है। सम्बंधित की कुंडली तैयार कर ली गयी है। उन पर धारा 110 जी चलाने के लिए क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट भेजी गई है। इस कार्रवाई से अपराध पर अंकुश लगेगा। अपराधी आसानी से जिला बदर हो सकते हैं।

यह भी पढ़े - बलिया में ईयरफोन लगाकर शौच कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

बताया कि आगे लोकसभा चुनाव है। चुनाव शांति व आसानी से संपन्न कराने के लिए कार्रवाई आवश्यक है। ऐसे और अराजक तत्वों को खोज खोज कर चिन्हित किया जाएगा। उन पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजा जाएगा। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि  इस कार्रवाई में क्षेत्रीय के अलावा अंतर प्रांतीय अराजक तत्वों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि थाना क्षेत्र के बिहार सीमावर्ती इलाके में कोई अशांति ना फैले। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.