बलिया की तीन बड़ी खबरें: बीडीओ ने संभाला कार्यभार, नदी कटान बचाओ धरना जारी, चाकूबाजी में पांच नामजद

बलिया। बांसडीह ब्लॉक में गुरुवार को नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने विकासखंड में रुके हुए कार्यों को शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, "पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी मेरा मूल मंत्र है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।"

1. नवागत खंड विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार

बता दें कि मनोज कुमार गोरखपुर से स्थानांतरित होकर बलिया आए हैं। जनपद में उनकी पहली तैनाती बांसडीह खंड विकास अधिकारी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े - बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना

2. नदी कटान बचाओ संघर्ष समिति का धरना जारी

सुल्तानपुर गांव में नदी कटान बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने में अध्यक्ष अंजू, कन्हैया शाही, लक्ष्मण पांडेय, अमरनाथ यादव, गरीब राजभर, राहुल वर्मा, श्रीराम भारती, रजनीश यादव, विजय बहादुर यादव, सुरेंद्र राम और राम प्रवेश पासवान सहित कई लोग शामिल रहे।

3. चाकूबाजी मामले में पांच नामजद

बांसडीह कस्बा के पश्चिम टोला मुहल्ले में मारपीट और चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित के भाई श्याम किशोर की तहरीर के अनुसार, वार्ड नंबर 10 के अंकित, राधा और रितेश उनके घर के सामने शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। मना करने पर वे अपने दो अन्य साथियों – गोलू और रोहित के साथ लौटे और हंसराज को घेरकर मारपीट और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

फिलहाल हंसराज का इलाज वाराणसी में चल रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों...
बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना
Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.