- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में प्यार की जीत : नाकाम हुई बंदिशें, थाने में एक दूजे का हुआ प्रेमी जोड़ा
बलिया में प्यार की जीत : नाकाम हुई बंदिशें, थाने में एक दूजे का हुआ प्रेमी जोड़ा
On
बांसडीह, बलिया : प्यार करने वाले एक साथ रहने की जिद पर अड़े तो परिजनों की कोशिशें भी नाकाम हो गईं। आखिरकार मामला थाने तक पहुंच गया। वहीं, पुलिस के सामने प्रेमी-युगल ने साथ रहने की बात कही तो पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों की शादी करा दी गई।
यह भी पढ़े - सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा—शांति और सुरक्षा के माहौल में ही उमंग के पर्व मनाए जाते हैं
एक गांव की युवती का प्रेम प्रपंच पास के ही एक गांव निवासी युवक के साथ प्रेम हो गया। प्रेम प्रसंग की जानकारी जब परिजनों को हुई तो बंदिशे लगा दी गई। इधर कई दिनों के बंदिशों के बाद शनिवार की शाम प्रेमी प्रेमिका के गांव पहुंच गया, जहां प्रेमिका भी प्रेमी से शादी के लिए अड़ गई। इसी बीच किसी ने डायल 100 पर सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी जोड़े को थाने लाई, जहां दोनो परिवारों के आपसी समझौते से प्रेमी युगल कोतवाली परिसर में बने शिवमन्दिर में ईश्वर को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंध गए।
खबरें और भी हैं
Latest News
11 Mar 2026 16:06:18
बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
