टीईटी परीक्षा देने जा रही महिला घायल, बाइक चालक की सड़क हादसे में मौत

बलिया। रसड़ा-बलिया मार्ग पर संवरा के समीप शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि टीईटी परीक्षा देने जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती (रामबारी) निवासी 65 वर्षीय कन्हैया राम अपनी भतीजी 34 वर्षीय प्रियंका को टीईटी परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से बलिया जा रहे थे। संवरा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में आयोजित तीसरे स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 2363 मरीजों का हुआ उपचार

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कन्हैया राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रियंका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.