बलिया में दबंगई की पराकाष्ठा... एक महिला को चार लोगों ने पीटा

बैरिया,  बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में मंगलवार को नाली विवाद में दबंगों ने एक महिला को लाठी डन्डे से पीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, घायल महिला के पुत्र हरेन्द्र तुरहा की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने जान से मारने के प्रयास सहित कई सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विशुनपुर गांव निवासी हरेंद्र तुरहा ने थाने में तहरीर दिया है कि काफी दिनों से मेरे पट्टीदारों से नाली का विवाद चल रहा है। इसको लेकर कुछ कहा सुनी हुई। इसके बाद मारपीट होने लगी, जिसमें मेरी 55 वर्षीय मां सुमीना देवी को चार लोगों ने लाठी डंडे से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर, हर दुकानदार को रखना होगा डस्टबिन

घटना के संदर्भ में एसएचओ धर्मवीर सिंह ने पूछने पर बताया कि तहरीर के अनुसार जांचोंपरान्त विशुनपुरा निवासी संतोष तुरहा, गोविंद तुरहा, धुरेंद्र तुरहा व सुभाष तुरहा के खिलाफ धारा 323, 504, 506 व 308 भारतीय दंड विधान के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। शीघ्र ही चारों आरोपियों की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.