- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां : बलिया में खून से लथपथ इकलौते भाई का शव देख कांप उठा बहनों का कल...
मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां : बलिया में खून से लथपथ इकलौते भाई का शव देख कांप उठा बहनों का कलेजा
On
सिकन्दरपुर, Ballia News : गृहप्रवेश की खुशी के साथ घर-परिवार में रक्षाबंधन को लेकर काफी उत्साह था। दो बहने अपने इकलौते भाई को राखी बांधने की तैयारी में थी। लेकिन सभी तैयारी और खुशियों को बदमाशों ने रक्षाबंधन से पहले ही काफूर कर दिया। चाकू से गोदकर हुई इकलौते भाई की निर्मम हत्या से बहनें टूट गयी है। घर-परिवार में करुण-क्रंदन व चीत्कार मचा है।
यह भी पढ़े - बलिया: जयमाल के दौरान कथित प्रेमी के पहुंचने से शादी में हंगामा, पांच युवक पुलिस हिरासत में
रक्षाबंधन से ठीक पहले इकलौते भाई की निर्मम हत्या से घर-परिवार में कोहराम मच गया है। मां-बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है। खून से लथपथ भाई के शव से लिपट कर बहनों का करुण-क्रंदन और पुकार सुन वहां मौजूद हर दिल सिसक रहा था। हत्याकांड की सूचना पर एसपी एस. आनंद व एएसपी डीपी तिवारी पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गये है। जांच चल रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
16 Jul 2026 07:42:55
भारत वर्ष 2047 में अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा। तब तक देश का राजनीतिक परिदृश्य आज की तुलना...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
