Students को सफल करियर का अवसर प्रदान करेगा बलिया का टेक्निकल इंस्टिट्यूट लाजिक सिस्टम्स

Ballia News : बलिया जनपद का सुप्रसिद्ध टेक्निकल इंस्टिट्यूट लाजिक सिस्टम्स (Technical Institute Lajik Systems) 25वां वर्ष पूरा होने पर अपने नव ‌निर्मित भवन आवास विकास कालोनी बलिया में शिफ्ट हो गया। रविवार को नवीन भवन में टेक्निकल इंस्टिट्यूट लाजिक सिस्टम्स से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक शैक्षणिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ सतीश चंद्र कालेज के प्राचार्य डॉ वीएन पाण्डेय ने फीता काटने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले लाजिक सिस्टम्स के संरक्षक सत्यप्रकाश तिवारी व निदेशक सुदेश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

img-20230827-wa0023

यह भी पढ़े - बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की

मुख्य अतिथि डॉ वीएन पाण्डेय ने कहा कि टेक्निकल इंस्टिट्यूट लाजिक सिस्टम्स से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। यहां NAAC+ विश्वविद्यालयों से जुड़े पाठ्यक्रम बीसीए, बीबीए, एमबीए, एमसीए, बी.कॉम, एम.कॉम, बीए, एमए, बीएससी-पीसीएम, बीएससी-जेडबीसी, बी.एलआईबी, एम.एलआईबी, ओ-लेवल, एमएसडब्ल्यू की शिक्षा तो मिलेगी ही, तकनीकी शिक्षा, रोजगार और सफल करियर के लिए अच्छा अवसर प्रदान करेगी। 

राधा-कृष्ण एकेडमी बलिया के प्रबंधक आदित्य मिश्र ने कहा कि हमारे देश में तकनीकी शिक्षा प्रणाली काफी बड़े आकार की प्रणाली में उभरी है, जो विभिन्न प्रकार की शिक्षा और प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करती है। आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा की भारी मांग है। मुझे उम्मीद है कि बलिया का टेक्निकल इंस्टिट्यूट लाजिक सिस्टम्स बच्चों को सफल करियर प्रदान करेगा। 

img-20230827-wa0021

मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के प्राचार्य डा. चन्द्र मोहन मिश्र, शेमुषी विद्यापीठ के प्रबन्धक अभिषेक तिवारी, युवा नेता अभिज्ञान तिवारी, अलोक तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अरुण प्रकाश तिवारी, आयूष तिवारी, अशोक सिंह, कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी, कृष्ण विजय पाण्डेय, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह व अधिवक्ता अनिल शुक्ला इत्यादि मौजूद रहे। टेक्निकल इंस्टिट्यूट लाजिक सिस्टम्स के प्रबन्धक शाश्वत त्रिपाठी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.