प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया : मुरलीछपरा के शिक्षकों ने नीरज और शत्रुघ्न को निर्विरोध चुना अपना नेता

बैरिया, बलिया : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मुरली छपरा का चुनाव गुरुवार को चुनाव अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। इस चुनाव में ब्लाक के शिक्षकों की एकजुटता दिखी और नीरज कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष तथा शत्रुघ्न यादव को मंत्री चुन लिया गया।

पूर्व कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को बीआरसी मुरली छपरा के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शिक्षक संघ बैरिया के अध्यक्ष सुनील सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई। शिक्षक उपेंद्र सिंह ने नीरज सिंह का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसे सर्व सम्मति से सभी शिक्षकों ने समर्थन कर दिया। इस तरह नीरज सिंह को अध्यक्ष चुना गया।

यह भी पढ़े - बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

इसी तरह दिग्विजय सिंह ने शत्रुघ्न यादव के नाम का प्रस्ताव मंत्री पद के लिए किया, जिसका समर्थन मिला और शत्रुघ्न यादव को मंत्री चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि जिस विश्वास के साथ हमें अध्यक्ष का दायित्व साथियों द्वारा दिया गया है, उस विश्वास को हमेशा अटूट रखने का प्रयास करूंगा। मैं सभी अध्यापकों का ऋणी हूँ।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.