बलिया में पर्यवेक्षक ने सपा कार्यकर्ताओं को दिया लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र

बलिया समाचार : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है.

बलिया समाचार: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बलिया लोकसभा क्षेत्र के बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी व जोन कमेटी की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई.

मुख्य पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने उपस्थित सभी सदस्यों को बूथ प्रबंधन की एक-एक बारीकियां समझायीं. बताया कि बूथ पर वोट कैसे बढ़ेगा. कहा कि समाजवादी पार्टी के पास जिस प्रकार के संघर्षशील कार्यकर्ता हैं, देश के किसी भी राजनीतिक दल के पास ऐसे कार्यकर्ता नहीं हैं। हमारे नेता अखिलेश यादव की छवि इस देश में अन्य पार्टियों की तरह साफ-सुथरी और आकर्षक नहीं है. विकास कार्य करने की जितनी क्षमता अखिलेश यादव में है, उतनी किसी में नहीं। बस हमें अपने-अपने बूथ पर मजबूती से खड़े होकर वोट डलवाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े - बलिया: लखनेश्वरडीह मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर लाखों की चांदी चोरी, तीन टीमें गठित

जिस दिन सेक्टर और बूथ टीम मजबूत हो जाएगी, हम उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीत लेंगे। हमारा मुकाबला कोई नहीं कर पाएगा. घंटो संगठन को एक शिक्षक की तरह जमीन से जोड़ने और पूरे समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का खाका बताते हुए पर्यवेक्षक ने कहा कि अगले माह इसकी समीक्षा भी की जायेगी.

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ है. संगठन के कारण ही पार्टियों को चुनावों में सफलता के बाद सत्ता मिलती है। इसलिए कार्यकर्ता अब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में जुट जाएं। राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने एकजुटता की बात करते हुए सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर रामइकबाल सिंह, सुशील पांडे "कान्हजी", साथी रामजी गुप्ता, राजन कनौजिया, रामेश्वर पासवान, अनिल राय, जलालुद्दीन जेडी, नईम आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता राजमंग यादव ने की. अंत में पिछले दिनों जिले में भीषण गर्मी एवं लू से मरे लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी तथा आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.