बलिया : आस्ट्रेलिया की सू लेनाक्स ने की पर्यावरण जागरूकता को लेकर राधाकृष्ण एकेडमी अखार के प्रयासों की सराहना

Ballia News : राधाकृष्ण एकेडमी अखार में पर्यावरण जागरूकता अभियान के सक्रिय प्रतिभागियों के प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आस्ट्रेलिया की सू लेनाक्स मैम सह संस्थापिका OZGreen व सामाजिक कार्यकर्ता दीप्तेश सर का स्वागत विद्यालय के डायरेक्टर अद्वित मिश्र एवं प्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा ने तिलक एवं माल्यार्पण के साथ किया। पर्यावरण के प्रति सू मैम ने बच्चों द्वारा बनाए गए परियोजना कार्य का अवलोकन करने के साथ ही बच्चों के साथ पौधरोपण भी किया। यही नहीं, पर्यावरण के प्रति उन्होंने बच्चों को न सिर्फ जागरूक किया, बल्कि पर्यावरण से सम्बंधित बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सू मैम ने बड़ी सलीके से उत्तर दिया।

IMG-20240216-WA0002

यह भी पढ़े - बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर

उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा पर्यावरण के प्रति किए गए प्रयास की जमकर सराहना की। जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय के सीएमडी आदित्य मिश्र, चेयरपर्सन श्रीमती अनिता मिश्रा, डायरेक्टर अद्वित मिश्र, प्रधानाचार्या श्रीमती आकांक्षा मिश्रा, उप प्रधानाचार्य जीवेश पाण्डेय ने अतिथियों को भेंट देकर सम्मानित किया। जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकगण छात्र- छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक मनीष पाण्डेय ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.