सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर

बाराबंकी। Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष Akanksha Children Academy की छात्रा समृद्धि पांडेय ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया।

जिले में दूसरे स्थान पर M.B. College की प्रिया वर्मा रहीं, जिन्होंने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर Seth M.R. Jaipuria School के अभिनव यादव और स्निग्धा साहू ने संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इसके अलावा St. Anthony School के प्रुंजय सिंह ने 97 प्रतिशत, M.B. College की अपूर्वा ने 96.8 प्रतिशत, तथा Lucknow Public International School के अज्जाम अहमद ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

सातवें स्थान पर St. Xavier's School, हैदरगढ़ के देव प्रताप सिंह और Sainik School की गरिमा यादव ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं फलक उस्मान, आध्या सिंह और अन्विता समर ने 95.8 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से अगला स्थान हासिल किया।

Akanksha Children Academy की समृद्धि पांडेय ने न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

वहीं Baba Gurukul Academy में आयुषी रस्तोगी ने 94.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। M.B. College में प्रिया वर्मा कॉलेज टॉपर रहीं, जबकि Seth M.R. Jaipuria School ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता साबित की।

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालयों में परिणाम घोषित होने के बाद हर्ष और उत्सव का माहौल रहा तथा मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.