गर्भवती महिला से मारपीट के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर, जांच सीओ बैरिया को सौंपी गई

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में गर्भवती महिला से कथित मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच फहीम कुरैशी को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल को मौजा खरौनी में जमीन विवाद की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान बांसडीह थाने में तैनात सिपाही सुजीत कुमार भी वहां पहुंचे। आरोप है कि विवाद के दौरान उन्होंने एक महिला के साथ मारपीट की, जिसका कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

यह भी पढ़े - स्मार्ट होंगे बलिया के प्रमुख चौराहे, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

मामला मीडिया में आने और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए सिपाही सुजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

पीड़िता पूजा पटेल ने 15 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि भूमि विवाद के दौरान वह अपने चाचा राजेंद्र पटेल को बचाने गई थी। इस दौरान पुलिस ने उनके चाचा को हिरासत में लिया और विरोध करने पर सिपाही ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने मेडिकल परीक्षण कराने की मांग भी की थी।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.