सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की, नामांकन और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित स्कूल चलो अभियान और अन्य प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा करते हुए नामांकन एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि खराब प्रगति पाए जाने पर एक खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) का वेतन रोक दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ब्लॉकवार लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन प्रगति की समीक्षा में नगर क्षेत्र और चिलकहर ब्लॉक का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं मिला, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अभिभावकों से सीधे संपर्क कर विद्यालयों के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही निजी विद्यालयों द्वारा जानबूझकर प्रवेश नहीं दिए जाने की शिकायतों पर नोटिस जारी कर कार्रवाई करने को कहा गया।

यह भी पढ़े - बलिया में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, बोर्ड हटाकर नर्सिंग होम संचालिका फरार

बैठक में बताया गया कि गत वर्ष 55 हजार नए नामांकन के मुकाबले इस वर्ष जिले के लिए 75 हजार नए नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी ब्लॉकों और विद्यालयों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है तथा नामांकन पूर्ण होने के बाद पोर्टल पर समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सीडीओ ने आंगनबाड़ी से पास हुए बच्चों की पहचान कर उनका तत्काल नामांकन कराने और इसकी साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा पीएम श्री विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य को 30 अप्रैल तक पूरा करने को कहा गया।

उच्चीकृत विद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया कि डीसी (बालिका) और डीसी (निर्माण) के माध्यम से सभी खंड शिक्षा अधिकारी अगले दो दिनों में निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने निर्माण कार्य के साथ-साथ स्टाफ नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने तथा धीमी गति से चल रहे कार्यों के संबंध में संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान गड़वार के खंड शिक्षा अधिकारी की प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने पर उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने चेतावनी दी कि यदि नामांकन और निर्माण कार्यों में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शासन को कठोर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.