राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए

बलिया। जिले के राधाकृष्ण एकेडमी के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने से प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रियांशु साहनी और प्रिंस कुमार कुशवाहा ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं हर्षित कुमार राय ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़े - PDA के दम पर 2027 में बनेगी सपा की सरकार: युवा संवाद में नेताओं का दावा

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यार्थियों और अभिभावकों को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया गया।

विद्यालय की चेयरपर्सन अनीता मिश्रा और प्रिंसिपल आकांक्षा मिश्रा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

उप-प्रधानाचार्य जीवेश पांडेय तथा एकेडमिक डायरेक्टर अमित गुप्ता ने कहा कि यह परिणाम संस्थान के निरंतर प्रयास, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने का भरोसा जताया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.