- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : जमीनी विवाद में पहुंची पुलिस की करतूत कैमरे में कैद, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Ballia News : जमीनी विवाद में पहुंची पुलिस की करतूत कैमरे में कैद, सीसीटीवी फुटेज वायरल
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से पुलिस की कथित बर्बरता की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जमीनी विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर एक गर्भवती महिला से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान थाने का एक सिपाही भी वहां आ गया। पीड़िता का आरोप है कि सिपाही उसके चाचा को जबरन हिरासत में लेने लगा। जब उसने अपने चाचा को ले जाने से रोकने का प्रयास किया, तो सिपाही ने बिना किसी महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।
गर्भवती महिला का यह भी आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो वहां उसका मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया गया। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे भगा दिया गया। न्याय की मांग करते हुए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता का दावा है कि पूरी घटना उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो पुलिस की कथित बर्बरता का अहम साक्ष्य है। फुटेज सामने आने के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
