बलिया: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

बलिया। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में कथित रूप से बीमारी से तंग आकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि देवकी छपरा गांव में रोशन वर्मा (20) ने सोमवार देर रात कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। रोशन सोमवार रात को घर के बरामदे में अपने परिजनों के साथ सोया था। अचानक रात को किसी समय वह अपने कमरे में चला गया तथा कमरे का दरवाजा बंद करके आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को तड़के परिजनों की नींद खुली तो रोशन को फांसी पर लटकता पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, रोशन पिछले कुछ दिनों से सिर में तेज दर्द होने से परेशान था। माना जा रहा है कि उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े - Ballia School Closed: ठंड के चलते बलिया में दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी, कक्षा 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

खबरें और भी हैं

Latest News

किशोरी अपहरण मामला : बलिया में बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक नामजद किशोरी अपहरण मामला : बलिया में बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक नामजद
बलिया (Ballia News)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है।...
मिट्टी सुधरेगी, तो फसल निखरेगी: अदाणी एग्री फ्रेश का सेब बागवानों के लिए सॉइल टेस्टिंग कैंपेन
एसबीआई लाइफ ने लॉन्च किया नया जीवन बीमा बचत प्लान- 'एसबीआई लाइफ- स्मार्ट प्लेटिना एडवांटेज', दीर्घकालिक वित्तीय भरोसे के लिए एक जीवन बीमा गारंटीड बचत योजना
सेवलाइफ फाउंडेशन ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के सहयोग से वाणिज्यिक चालकों के लिए आयोजित किया एडीएपीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम
एल्जी ने कोयंबटूर में नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वैक्यूम पंप असेंबली लाइन के साथ वैक्यूम टेक्नोलॉजी में कदम बढ़ाया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.