बलिया: यूपी बोर्ड परीक्षा में गैरहाजिर शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Ballia News यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों की गैरहाजिरी अब महंगी पड़ सकती है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस लापरवाही पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बीएसए ने दिए सख्त निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को आदेश जारी कर कहा है कि यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है।

यह भी पढ़े - बलिया में घर में सो रहे परिवार को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, 3.50 लाख नकदी और गहने ले गए चोर

1 मार्च को जिलाधिकारी बलिया ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए 3 मार्च और उसके बाद की परीक्षाओं में 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई

बीएसए ने निर्देशित किया है कि खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अपने-अपने क्षेत्रों में कक्ष निरीक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। यदि कोई शिक्षक परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसकी रिपोर्ट तुरंत संबंधित विभाग को भेजी जाए, जिसके बाद नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ड्यूटी से छूट केवल विशेष अनुमति पर

बीएसए ने स्पष्ट किया कि विशेष परिस्थितियों में ही किसी शिक्षक को ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा, वह भी पूर्व अनुमति के बाद ही। अन्यथा अनुपस्थित शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी

शिक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपनी ड्यूटी के प्रति उत्तरदायी रहें, अन्यथा आगे की परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.