बलिया पहुंचे प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री ने उठाई यह मांग, बोले...

बलिया : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों को बधुआ मजदूर की तरह 10 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय देने की प्रथा सरकार को तत्काल बंद करना चाहिए। उन्हें नियमित करने कार्य शुरू करते हुए प्रक्रिया पूरी होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन के बराबर मानदेय देना चाहिए।

IMG-20240713-WA0040

यह भी पढ़े - Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जनपद में आये प्रदेश महामंत्री ने शुक्रवार की शाम नगर में स्थित अध्यापक भवन में जिले के शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने शिक्षामित्रों को विकल्प लेकर उनके मूल जनपद विद्यालय/जनपद में भेजने की मांग की। बताया कि प्रांतीय नेतृत्व की बैठक 14 जुलाई को लखनऊ में होने जा रहा है, जिसमें संघ शिक्षा मित्रों के भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जायेगा।

IMG-20240713-WA0041

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहनी, प्रदेश मंत्री अनिल वर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री अमृत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, जिला मंत्री अजय श्रीवास्तव, व डिम्पल सिंह, उपाध्यक्ष वसुंधरा राय, हनुमानगंज के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, महामंत्री राजेश प्रजापति, बेरुआरबारी के अध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय, मनियर के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के अलावा वसीम, अनिल मिश्र, अमित मिश्र, नीरज सिंह, भृगुनाथ वर्मा, अभिषेक पाल, अजय भारद्वाज, अवधेश कुमार,  मनीष राम, अखिलेश तिवारी, नन्दलाल, अजित कुमार, रणवीर सिंह, हरीश शुक्ल, सीधेश्वर राय, विजय लक्ष्मी सिंह, विनय निगम, हरेंद्र राम, सुधीर शुक्ला, हरगोविंद वर्मा, जयप्रकाश तिवारी, शशिभान सिंह, विकेश सिंह उपस्थित थे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता परवेज अहमद व संचालन जिला प्रवक्ता निर्भय नारायण राय ने किया।

IMG-20240713-WA0042

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज
बलिया: जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुडियारी गांव में 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने...
Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.