- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप समेत ₹1.44 लाख बरामद
बलिया: चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप समेत ₹1.44 लाख बरामद
बलिया। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया एचपी कंपनी का लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, अमेरिकन टूरिस्टर बैग, लोहे की रॉड तथा 1 लाख 44 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में रविवार को उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार मय पुलिस बल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फर्नीचर की दुकान में कार्यरत कारीगर विशाल उर्फ अमित पुत्र कमलेश शर्मा निवासी हिता का पुरा, थाना रसड़ा तथा उसके साथी विशाल कुमार शर्मा पुत्र जयराम शर्मा निवासी नरायनपुर, थाना रसड़ा को हिरासत में लिया।
पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी का एचपी लैपटॉप, चार्जर, अमेरिकन टूरिस्टर बैग, लोहे की रॉड और 1,44,100 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उत्तरी रसड़ा उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र यादव, कांस्टेबल पंकज कुमार तथा अंकुर वर्मा शामिल रहे।
