- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, अग्निवीर प्रशिक्षण के दौरान पकड़ा गय...
Ballia News : हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, अग्निवीर प्रशिक्षण के दौरान पकड़ा गया
बलिया : गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 20 वर्षीय अभियुक्त दारा चौधरी उर्फ अमरजीत यादव को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और अग्निवीर योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहा था।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना मिली कि आरोपी लखनऊ के एएमसी ट्रेनिंग सेंटर में अग्निवीर के रूप में प्रशिक्षण ले रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए गड़वार थाना पुलिस की टीम लखनऊ पहुंची और गुरुवार को उसे हिरासत में ले लिया।
इसके बाद आरोपी को बलिया लाकर शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक रामशरण यादव, कांस्टेबल मान सिंह और विनय तिवारी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने वाली है।
