खमरिया में भीषण सड़क हादसा : ओवरलोड ऑटो और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, पांच गंभीर घायल

खमरिया। महज 30 रुपये किराये के लालच और ओवरलोड सवारी ने गुरुवार शाम चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। खमरिया-लखीमपुर मार्ग स्थित ऐरा पुल पर तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो और ट्रक की भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खमरिया से लखीमपुर के बीच चलने वाले कई सीएनजी ऑटो चालक कम किराये में यात्रियों को बैठाकर अधिक कमाई के लालच में क्षमता से कहीं ज्यादा सवारियां भर लेते हैं। गुरुवार शाम हादसे का शिकार हुआ ऑटो भी यात्रियों से ठसाठस भरा था। बताया जा रहा है कि उसमें करीब 18 लोग सवार थे।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: दुधवा के बाहर आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

जानकारी के अनुसार ऐरा पुल पर ऑटो चालक तेज रफ्तार में आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री सड़क पर जा गिरे।

हादसे के बाद मचा कोहराम

हादसे के बाद पुल पर चीख-पुकार गूंजने लगी। आसपास मौजूद लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चार लोगों की मौत के बाद अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक मातम पसरा रहा। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

भीषण हादसे के चलते हाईवे पर दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को हटाकर और घायलों को अस्पताल भेजने के बाद करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया।

नियमों की अनदेखी बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खमरिया-लखीमपुर मार्ग पर लंबे समय से ओवरलोड सीएनजी ऑो धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा था। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर तत्काल रोक लगाने और नियमित चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है।

एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने कहा कि समय-समय पर वाहनों की जांच की जाती है और नियमों के उल्लंघन पर चालान व सीज की कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बड़े स्तर पर अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में घायल लोग

हादसे में घायल लोगों में ऐश्वर्य अवस्थी पुत्र विजय कुमार निवासी मोहल्ला ईदगाह लखीमपुर खीरी, शर्मा देवी पत्नी रामलखन सिंह निवासी ओयल, अख्तर अली पुत्र छोटे निवासी कोड़री थाना तंबौर सीतापुर तथा छोटू पुत्र मैनूद्दीन शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.