‘यादें’ में भावनाओं से जूझते नजर आएंगे देव, सृष्टि की डिग्गी संग सगाई की तैयारियों में करेंगे मदद

मुंबई, मई 2026: सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘यादें’ दर्शकों को लगातार भावनाओं, रिश्तों और अधूरी यादों से भरी कहानी से जोड़े हुए है। शो में डॉ. देव मेहता के किरदार में इक़बाल खान अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, देव अपने अतीत और वर्तमान के बीच उलझते नजर आ रहे हैं।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक बेहद भावुक मोड़ देखने को मिलेगा। अपनी अधूरी भावनाओं के बावजूद देव अपनी एक्स-वाइफ सृष्टि अग्रवाल का साथ देने का फैसला लेते हैं, जो डिग्गी के साथ सगाई की तैयारी कर रही है। देव अपने जज़्बातों को पीछे रखकर सृष्टि को नई शुरुआत अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

यह भी पढ़े - “इक़बाल के आते ही सेट का माहौल बदल जाता है”: गुलकी जोशी

इतना ही नहीं, देव सगाई की तैयारियों में भी सृष्टि का पूरा साथ देते हैं और चुपचाप उसका सहारा बनते हैं। इस दौरान दोनों के बीच पुरानी यादें और अनकहे एहसास फिर से उभरने लगते हैं, जिससे उनके लिए अपनी भावनाओं को नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है।

अब दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या देव का प्यार सृष्टि को डिग्गी से सगाई तोड़ने पर मजबूर करेगा या फिर वह अपनी नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ा देगी?

इस ट्रैक को लेकर अभिनेता इक़बाल खान ने कहा, “कभी-कभी सबसे मुश्किल काम होता है पीछे हटना, जबकि दिल किसी को थामे रखना चाहता है। देव के लिए यह समय बड़े इशारों का नहीं, बल्कि सृष्टि की खुशी को समझने और उसका सम्मान करने का है, भले ही इससे उसे दर्द हो। वह उसे वापस पाने की कोशिश करने के बजाय सिर्फ उसके लिए मौजूद रहना चाहता है। यही बात इस ट्रैक को बेहद भावुक और सच्चा बनाती है।”

‘यादें’ में रिश्तों और भावनाओं के इस नए मोड़ को देखने के लिए दर्शक शो को हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.