मुरादाबाद में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

मुरादाबाद। 23 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी कमांडर मेजर राजीव ढल और प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर की। इसके बाद एनसीसी कैडेटों और अधिकारियों ने राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर राजीव ढल ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध बैसरन घाटी में उस समय पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे थे, तभी आतंकियों ने हमला कर कई निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी।

उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रणनीतिक कदम उठाए और भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई कर देश की सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को साबित किया। मेजर ढल ने भारतीय सेना के साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रेरणादायक बताते हुए कैडेटों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

इस दौरान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सेना के शौर्य व बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष भी लगाए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला, 23 यूपी बटालियन के जूनियर कमीशंड अधिकारी लोकेंद्र सिंह, हवलदार तेज कुमार लिम्बू, हवलदार दिव्य प्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.