बलिया से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का इन तिथियों में बदलेगा रूट, इन पर रहेगा नियंत्रण

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के मऊ-शाहगंज रेल खण्ड के दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में खुरहट, आजमगढ़ एवं सरायमीर स्टेशनों पर पैदल उपरिगामी पुल के गर्डर निर्माण हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण एवं पुनर्निर्धारण निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन
-11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 26 अक्टूबर, 2023 को परिवर्तित मार्ग मऊ- औड़िहार- वाराणसी सिटी के रास्ते चलाई जायेगी।
-19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस 28 अक्टूबर,2023 को परिवर्तित मार्ग मऊ- औड़िहार- जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
-19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस 02 नवम्बर, 2023 को परिवर्तित मार्ग जौनपुर- औड़िहार- मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

यह भी पढ़े - प्रधानों और कोटेदारों के साथ बलिया डीएम की बड़ी बैठक, इन बिंदुओं पर दिए सख्त निर्देश

नियंत्रण
-19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस 28 अक्टूबर,2023 को मार्ग में 30 मिनट तथा 30 अक्टूबर, 2023 को 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 28 अक्टूबर, 2023 को मार्ग में 40 मिनट तथा 30 अक्टूबर, 2023 को 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

पुनर्निर्धारण
-09466 दरभंगा- अहमदाबाद विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर, 2023 को दरभंगा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.