बलिया में सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने बाइकर्स को मारी टक्कर

Ballia News : गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर स्थित त्रिकालपुर गांव के पास रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचवाया।

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह कचहरी के वार्ड नंबर 15 निवासी जवाहर प्रसाद मौर्य (45) रविवार की सुबह बाइक से गड़वार की तरफ जा रहे थे। गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार जवाहर सड़क किनारे गिरकर छटपटाने लगे। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी आ गए। 

यह भी पढ़े - बलिया: शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.