- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘यादें’ में डॉ. वाणी ने दोबारा रचा प्रपोज़ल का यादगार पल, क्या लौट आएंगी डॉ. देव की खोई यादें?
‘यादें’ में डॉ. वाणी ने दोबारा रचा प्रपोज़ल का यादगार पल, क्या लौट आएंगी डॉ. देव की खोई यादें?
मुंबई। सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘यादें’ अपनी भावनात्मक कहानी और दिल छू लेने वाले पलों के साथ दर्शकों को लगातार बांधे हुए है। शो में डॉ. देव मेहता (इकबाल खान) अपनी आठ साल पुरानी खोई यादों को वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच आने वाले एपिसोड्स में एक भावुक मोड़ देखने को मिलेगा।
इसके बाद वाणी, डिग्गी (अर्जुन पुंज) की मदद से अपने रिश्ते के सबसे खास पल को दोबारा जीवंत करने का फैसला करती हैं। वह उस दिन को फिर से रचती हैं, जब डॉ. देव ने उन्हें प्रपोज़ किया था। उस यादगार पल के माहौल और भावनाओं को दोबारा महसूस कराने की कोशिश के जरिए वाणी चाहती हैं कि देव अपने अतीत और उनके बीच के प्यार से फिर जुड़ सकें।
अब सवाल यह है कि क्या वाणी की यह भावनात्मक कोशिश डॉ. देव की खोई यादों को वापस लाने में सफल होगी और क्या दोनों के रिश्ते में फिर से वही पुराना प्यार लौट आएगा?
इस ट्रैक पर बात करते हुए अभिनेत्री सृष्टि सिंह ने कहा, “डॉ. वाणी ने भावनात्मक रूप से बहुत कुछ सहा है। कहीं न कहीं उन्होंने यह स्वीकार कर लिया है कि शायद देव उन्हें पहले जैसा प्यार न कर सकें, लेकिन इसके बावजूद वह हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं। जब देव को पहली बार वाणी से जुड़ी याद आई, तो उन्हें नई उम्मीद मिली। मुझे वाणी की भावनात्मक मजबूती और परिपक्वता सबसे ज्यादा प्रेरित करती है।”
दर्शक इस भावनात्मक मोड़ को ‘यादें’ में हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर देख सकते हैं।
