प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी : शाशिकांत ओझा अध्यक्ष, संतोष सिंह मंत्री निर्वाचित

Ballia News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी का चुनाव गुरुवार को बीआरसी प्रांगण में सम्पन्न हुआ, जिसमें शशिकांत ओझा अध्यक्ष तथा संतोष सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम से खुश शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने निर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। 

निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव अधिकारी ने प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान अध्यक्ष पद पर विद्यासागर दूबे तथा शशिकांत ओझा ने नामांकन किया। वहीं, मंत्री पद पर आदर्श सिंह तथा संतोष सिंह चुनावी रण में कूद गये। अपरान्ह तीन बजे तक चले मतदान प्रक्रिया में 299 के सापेक्ष 277 वोट पड़े। 

यह भी पढ़े - बलिया: विवाहित महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख; आरोपी गिरफ्तार

मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने परिणाम घोषित किया। इसके मुताबिक 186 मत पाकर शशिकांत ओझा अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि विद्यासागर दूबे को 88 मत ही मिला। एक वोट अवैध हो गया। वहीं, 172 वोट पाकर संतोष सिंह मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। आदर्श सिंह को 103 मत मिला। दो वोट अवैध हो गया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन
कानपुर, अगस्त 2026: भारत की पारंपरिक हैंडलूम विरासत को आधुनिक पहचान देने की दिशा में काम करते हुए रामराज कॉटन...
सोनी सब के ‘यादें’ में हुईं दिग्गज अभिनेत्री उषा बचानी की एंट्री, निभाएंगी ‘आई साहेब’ का किरदार
स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार ला रहे हैं ‘इंडिया के टॉप 1%’, अनिल कपूर करेंगे होस्ट; 5 सितंबर से होगा प्रीमियर
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव
‘हस्तिनापुर के वीर’ के कलाकारों ने शूटिंग के बीच लिया चाय-पकौड़ों का मज़ा, सेट पर हुआ जमकर धमाल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.