बलिया में सर्पदंश से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर, मचा कोहराम

बलिया: जिले के रसड़ा क्षेत्र के सरदासपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि में जमीन पर सो रहे दो भाइयों में सर्प ने डंस लिया. सर्पदंश से एक भाई की मौत हो गई, वहीं दूसरे भाई की हालत गंभीर है. मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर है. घटना से परिजनों में कोहराम मचा है.

अजय गुप्ता (18) और दिव्यांग आनंद गुप्ता (13) पुत्र श्रवण गुप्ता दोनों खाना खाकर जमीन पर सो रहे थे. मध्य रात्रि के बाद एक विषैले सर्प ने दोनों को डंस लिया. सबसे पहले अजय गुप्ता की हालत खराब हुई. उल्टी शुरू हो गई. आनन फानन में परिजन रसड़ा अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. मऊ जाते समय अजय गुप्ता ने रास्ते में दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़े - बलरामपुर : पुलिस की बड़ी सफलता, महाराष्ट्र से चोरी व गुम हुए 174 मोबाइल बरामद; कीमत लगभग 36 लाख रुपये

परिजन कुछ समझ पाते तब तक आनंद की हालत बिगड़ने पर अमवा के सती माई के यहां ले गए, जहां आनंद ठीक भी हो गया. पुनः आनंद की हालत खराब होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए. उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. मऊ के अस्पताल में आनंद का इलाज चल रहा है. अजय अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज का 12वीं का छात्र था.

खबरें और भी हैं

Latest News

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों...
“हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे…” प्रेमी का सनसनीखेज दावा—माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर की प्रेमिका की हत्या
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में हड़कंप, विकास कार्यों की सख्त जांच, प्रधान-सचिवों को नोटिस
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी को झटका, सोनिया–राहुल गांधी को बड़ी राहत
लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज बनेगा वेलनेस व ईको-टूरिज्म का नया केंद्र, प्रकृति और स्वास्थ्य का अनूठा संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.