- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में किसान दिवस: बिजली, नलकूप और मुआवजे के मुद्दे उठे, डीएम ने दिए निर्देश
बलिया में किसान दिवस: बिजली, नलकूप और मुआवजे के मुद्दे उठे, डीएम ने दिए निर्देश
बलिया। कृषि भवन के सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों—विद्युत, नलकूप, सहकारिता, कृषि, मंडी, उद्यान, पंचायत, बाढ़ एवं नहर—को निर्देश दिया कि वे विकास खंड स्तर पर किसानों के साथ नियमित बैठकें कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने निजी नलकूपों की बोरिंग से जुड़े मामलों में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लाभार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे किसानों की सूची तैयार करने को कहा गया, जिन्हें बोरिंग के बावजूद अब तक बिजली कनेक्शन नहीं मिला है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो और किसानों को राहत मिल सके। बैठक में उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
