- Hindi News
- भारत
- खुदाई में क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइपलाइन, थिंक गैस ने जल्द बहाल की सप्लाई
खुदाई में क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइपलाइन, थिंक गैस ने जल्द बहाल की सप्लाई
भोपाल, मई 2026 : भोपाल के 11 मील क्षेत्र में खुदाई के दौरान सिटी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कुछ समय के लिए आसपास के इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सप्लाई प्रभावित हो गई। हालांकि, थिंक गैस की इमरजेंसी टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कम समय में गैस आपूर्ति बहाल कर दी।
थिंक गैस ने बताया कि पाइपलाइन मार्ग पर पहले से रूट मार्कर, चेतावनी संकेत और इमरजेंसी संपर्क बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि खुदाई करने वाली एजेंसियां सतर्क रहें। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार ने खुदाई शुरू करने से पहले कंपनी को सूचना नहीं दी। कंपनी ने इस मामले में जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।
कंपनी ने सभी ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से ‘डायल बिफोर यू डिग’ नियम का पालन करने की अपील की है। सरकारी नियमों के तहत किसी भी खुदाई कार्य से पहले संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी या नगर निगम को सूचना देना आवश्यक होता है, ताकि पाइपलाइन और अन्य जरूरी सेवाओं को नुकसान से बचाया जा सके।
थिंक गैस ने नागरिकों और एजेंसियों से किसी भी खुदाई से पहले अपने टोल-फ्री नंबर 1800 2022 999 पर संपर्क करने की अपील की है, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और गैस आपूर्ति बाधित न हो।
