JNCU Ballia : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति का भव्य स्वागत

बलिया : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला के आगमन पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट, रेवती-बलिया की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कुलपति को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला के कुशल, दूरदर्शी और शैक्षणिक नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। साथ ही यह भी उम्मीद जताई गई कि विश्वविद्यालय का विकास पूर्वांचल के लिए गौरव का विषय बनेगा।

यह भी पढ़े - Ballia News: बलिया में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक अभिज्ञान तिवारी, संतोष तिवारी, अनिल मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.