- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : मंदिर से लौट रही किशोरी से छेड़खानी, चार युवकों पर मुकदमा दर्ज
Ballia News : मंदिर से लौट रही किशोरी से छेड़खानी, चार युवकों पर मुकदमा दर्ज
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही एक किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपित किशोरी को जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना से घबराई किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर बांसडीह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
