बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

बलिया। विकास भवन कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को आयोजित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई और नियमानुसार पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न कराया गया।

चुनाव अधिकारी अजय कुमार सिंह और राजेश कुमार पांडेय के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। चुनाव परिणाम के अनुसार डॉ. सुशील कुमार तिवारी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि ब्रजेश कुमार सिंह और कुमार अमृतराज उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रशांत राजन सिंह को महामंत्री, इंद्रपाल सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष, अभिषेक कुमार वर्मा को संयुक्त मंत्री, नीरज सिंह को संगठन मंत्री प्रथम, नवीन कुमार सिंह को संगठन मंत्री द्वितीय, अमन श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र राय को प्रचार मंत्री, किरन चंद को ऑडिटर तथा अभिजीत सिंह को मीडिया प्रभारी चुना गया।

यह भी पढ़े - UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS

अधिवेशन के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के साथ ही अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, समीर पांडेय, हेमवंत सिंह, अजय सिंह, गुड्डू उपाध्याय, सुजीत श्रीवास्तव, चंद्रशेखर यादव, रंजय यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और आने वाले समय की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार साझा किए और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.