हल्की बरसात ने ही खोली गुणवत्ता की पोल पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की धंस गई सड़क

सुल्तानपुर: हल्की बारिश में लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 76 के पास सड़क अचानक धंस गई। सड़क बैठने ने एक बार फिर गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले भी पूर्वांचल पर सड़क बैठ चुकी है।

सुल्तानपुर: हल्की बारिश में लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 76 के पास सड़क अचानक धंस गई। सड़क बैठने ने एक बार फिर गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले भी पूर्वांचल पर सड़क बैठ चुकी है।

बताया जा रहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किमी 76 लखनऊ की तरफ जाने वाली साइड में सुल्तानपुर-अयोध्या बॉर्डर पर हल्की ही बरसात में सड़क बैठी है। कार्यदायी संस्था को जानकारी हुई तो उसने उक्त स्थान को पन्नी से ढक दिया है। सड़क धंसने से आवागमन में खतरा बना हुआ है। अधिशाषी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि उन्हें सड़क धंसने की जानकारी नहीं मिली है। यदि सड़क धंसी है तो उसे कंपनी ठीक करवाएगी। आपको बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के समय से ही इसकी गुणवत्ता सवालों के घेरे में रही है। कार्यदायी संस्था चाहे एप्को कम्पनी रही हो या गायत्री कंस्ट्रक्शन सभी के कार्य पर सवाल उठे हैं। पिछली बरसात में किमी 83 पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे जिसमें कार घुस गई थी। लोग घायल हुए थे। यूपीडा ने उसे छुपाने का काफी प्रयास किया था। रोड डायवर्जन के कारण एक रोडवेज बस भी लड़ गई थी उसमे भी यात्री घायल हुए थे। किमी 80 के पास गोल चक्कर पर भी सड़क पिछली बरसात में बह गई थी। इस बार अभी ज्यादा बरसात भी नहीं हुई कि गायत्री कॉन्सट्रक्शन द्वारा बनाई गई माइल स्टोन 76 के पास लखनऊ जाने वाली साइड में सड़क धंस गई है।गड्ढे को पौधों की हरी टहनियों से ढक दिया गया व पॉलीथिन लगाई गई कि जिससे और पानी नीचे न जाये नही तो सड़क दूर तक बैठ जाएगी।

यह भी पढ़े - बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.