Ballia News: बलिया में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राजदेव प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मई की सुबह करीब 11 बजे गांव के ही सूरज, अभिषेक, गुलशन, चंदन, अनूप और राकेश एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों तथा घर पर काम कर रहे मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की।

यह भी पढ़े - बलिया में अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान समारोह आयोजित, वितरित किए गए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक

हमले में राजदेव प्रसाद की पत्नी इंदु देवी के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़ भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़
मुंबई : पोगो चैनल पर प्रसारित सुपरहिट टीवी सीरीज़ जय जगन्नाथ के बाद अब एले एनीमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड अपने लोकप्रिय...
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर ‘यादें’ के कलाकारों ने साझा किया चाय से जुड़ा खास रिश्ता
‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 मई को ज़ी सिनेमा पर
हजारों लोगों की मौजूदगी में अध्यात्म, संगीत और साउंड हीलिंग से सराबोर हुआ ‘द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय 1 : आरंभ’
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सेट पर 200 छतरियों का वितरण, कलाकारों और क्रू को मिला खास सरप्राइज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.