- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
मुंबई, मई 2026 : टीवी शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में दर्शकों को अब एक नया और जोशीला अंदाज देखने को मिलेगा। शो में पहली बार ‘दिव्य फोर्स’ टीम पर आधारित एक खास रैप सॉन्ग पेश किया जाएगा, जिसमें पांच बच्चों की अनोखी शक्तियों और उनकी टीम भावना को दमदार अंदाज में दिखाया जाएगा।
शो में तारा का किरदार निभा रहीं बाल कलाकार हरीती जोशी ने रैप सॉन्ग की शूटिंग को बेहद खास अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान सेट पर म्यूजिक, डांस, एक्शन और जबरदस्त एनर्जी का माहौल था। सभी कलाकारों ने मिलकर अपनी शक्तियों को मजेदार और कूल अंदाज में पेश किया।
हरीती ने कहा, “यह मेरे सबसे पसंदीदा शूट्स में से एक बन गया। हमें बहुत अच्छा लगा कि ‘दिव्य फोर्स’ के लिए खास तौर पर यह रैप बनाया गया। शूटिंग के दौरान हम सबने खूब मस्ती की और हर पल को एंजॉय किया।”
उन्होंने आगे बताया कि शो में तारा ‘दिव्य फोर्स’ की कप्तान है, इसलिए शूटिंग के दौरान उन्हें काफी आत्मविश्वास और ताकत महसूस हुई। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह गाना जरूर पसंद आएगा, क्योंकि इसमें जादू, मस्ती, सुपरहीरो जैसा एहसास और शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।
‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सन नियो पर किया जाता है।
