बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित

बलिया। जमीन विवाद के मामले में एक व्यक्ति से दो बार में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें प्रभारी डीसीआरबी उपनिरीक्षक वंश बहादुर सिंह और बांसडीह रोड थाने में तैनात मुख्य आरक्षी माधवानंद शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और क्षेत्राधिकारी बांसडीह की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़े - बलिया: सरयू नदी की कटान से परेशान ग्रामीण करेंगे तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव

आरोप है कि दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद में एक व्यक्ति से दो किस्तों में कुल 61 हजार रुपये लिए गए थे। उस समय उपनिरीक्षक वंश बहादुर सिंह बांसडीह रोड थाने के प्रभारी थे। इस मामले में मुख्य आरक्षी माधवानंद की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ आगे की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप
दुबहड़ (बलिया)। दुबहड़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त पंकज...
बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित
बलिया: सरयू नदी की कटान से परेशान ग्रामीण करेंगे तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव
बलिया: छह माह पहले किशोरी को भगाने का आरोप, शिकायत करने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
बलिया: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.